- यूपी टीम ने 20वीं मास्टर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में जीते 13 पदक
- कानपुर के अमित यादव और विनायक तिवारी ने फाइनल में बनाई जगह
Kanpur 13 November: उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा जय प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी की 55 सदस्यीय पुरुष एवं महिला टीम ने 10 से 12 नवंबर 2024 के बीच भोपाल में आयोजित 20वीं मास्टर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में भाग लिया। 25 वर्ष से अधिक आयु के इन मास्टर तैराकों ने यूपी राज्य के लिए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।
पदक विजेता खिलाड़ी:
1. प्रकाश अवस्थी (कानपुर, 70-74 आयु वर्ग) – 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक
2. सत्य प्रकाश यादव (कुशीनगर, 35-39 आयु वर्ग) – 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक
3. प्रेरणा चौहान (ग्रेटर नोएडा, 50-54 आयु वर्ग) – 200 मीटर फ्री में रजत और 400 मीटर फ्री में कांस्य पदक
4. प्रीति कटियार (आगरा, 35-39 आयु वर्ग) – 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक
5. दीपक निषाद (यूपी पुलिस, 30-34 आयु वर्ग) – 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक
6. बब्बन चौहान (यूपी पुलिस, 55-59 आयु वर्ग) – 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली में कांस्य पदक
7. रमेश निषाद (प्रयागराज, 50-54 आयु वर्ग) – 200 मीटर फ्री और 400 मीटर फ्री में कांस्य पदक
8. उदय प्रताप सिंह (सहारनपुर, 25-29 आयु वर्ग) – 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक
9. सतपाल घणघस (ग्रेटर नोएडा, 65-69 आयु वर्ग) – 100 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक
10. महिला रिले टीम (जया निषाद, मोनिका निषाद, अमिता निषाद, रंजना निषाद) – 4×50 मीटर फ्री रिले में कांस्य पदक
टीम की मेहनत और प्रतिबद्धता का नतीजा यह रहा कि कानपुर से अमित यादव (50-54 आयु वर्ग) और विनायक तिवारी (25-29 आयु वर्ग) ने फाइनल में जगह बनाई। ये खिलाड़ी 2004 से लगातार पदक जीतते आ रहे हैं, केवल 2020 में वह पदक से चूके।