माही एवं दीक्षा के शतक से कानपुर यूनिवर्सिटी विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • उत्तर क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय महिला टी-20 चैम्पियनशिप में एकतरफा मुकाबला

कानपुर, 12 जनवरी।

एम०डी०यू० विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित उत्तर क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय महिला टी-20 चैम्पियनशिप में क्षत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी०एम०यू० एस्थल बोहर, हरियाणा की टीम को 215 रनों के भारी अंतर से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर यूनिवर्सिटी की टीम ने माही राजपूत (100 रन नाबाद) एवं दीक्षा (100 रन नाबाद) की बेहतरीन शतकीय पारियों की बदौलत बिना किसी विकेट के नुकसान पर 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दोनों बल्लेबाजों ने शुरू से अंत तक आक्रामक एवं संतुलित खेल का प्रदर्शन किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी०एम०यू० एस्थल बोहर, हरियाणा की टीम कानपुर की सटीक एवं कसी हुई गेंदबाजी के सामने मात्र 30 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी में सिम्मी थापा ने 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट, वर्षा ने 3 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट तथा आयुषी ने 4 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट झटके।

कोच डा० विपेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कानपुर यूनिवर्सिटी की टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को आगरा यूनिवर्सिटी के साथ खेला जाएगा।

Leave a Comment