26 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी पतंगबाजी पर आधारित फिल्म गबरू गैंग

 

कानपुर, 25 अप्रैल। पतंगबाजी पर आधारित दुनिया की पहली फिल्म “गबरू गैंग” शुक्रवार को हीर पैलेस मालरोड में रिलीज हो रही है। यह फिल्म कानपुर के प्रोड्यूसर विवेक सिंह द्वारा बनाई गई है। खेल को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कानपुर के लोगों को इस फिल्म को देखने और इस फिल्म को सुपर हिट बनाने की अपील की है।

कानपुर के निर्माता विवेक सिन्हा ने भारतीय खेल पतंगबाजी प्रतियोगिता को एक पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस फिल्म का निर्माण किया है। दिल छू लेने वाली कहानी और रोमांचक पतंगबाजी एक्शन के साथ विवेक सिन्हा और समीर खान की गबरू गैंग दोस्ती और पतंगबाजी की जुगलबंदी में प्रेरित करने वाली कहानी है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शक पतंगबाजी के बारे में कई नई चीजों को जान सकेंगे। यह दुनिया की पहली पतंगबाजी प्रतियोगिता पर आधारित फिल्म है जो पतंगबाजी प्रतियोगिता को लोकप्रिय बनाने का वादा करती है। फिल्म गबरू गैंग की रिलीज पर वंदना सिन्हा और भांजी परी और सभी खेल प्रेमियों ने विवेक सिन्हा को अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment