खो खो समर कैंप हरसहाय में 15 मई से

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 11 मई। कानपुर में खो खो खेल के प्रचार प्रसार के लिए खो खो संघ लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में जिला खो खो संघ के तत्वाधान में 15 मई से 30 जून तक खो खो का समर कैंप हरसहाय स्कूल में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी संघ के पदाधिकारी अजय शंकर दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि खो खो कैंप में बच्चो को खो खो की स्किल को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा और उन्हें खो खो से जुड़े नए नियमों की भी जानकारी प्रदान की जाएगी। यह समर कैंप कोच रोहित सोनकर और दीपक की देखरेख में संचालित किया जाएगा।

Leave a Comment