यूपी बोर्ड तीरंदाजी में कानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

 

 

 

  • यूथ आर्चरी एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक, चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

 

कानपुर, 21 अगस्त।

यूथ आर्चरी एकेडमी, कानपुर के खिलाड़ियों ने 70वीं यूपी बोर्ड स्कूल स्तरीय प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। 18 और 19 अगस्त को विशिष्ट स्टेडियम, सोनभद्र में आयोजित प्रतियोगिता में एकेडमी के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने टीम इवेंट और व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कानपुर का नाम रोशन किया।

अंडर-19 इंडियन राउंड में चार सिल्वर

अंडर-19 बालक वर्ग की इंडियन राउंड टीम इवेंट में यूथ आर्चरी एकेडमी के आर्यन प्रसाद, उत्कर्ष सरोज, अक्क्षत शर्मा और आदित्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार सिल्वर मेडल हासिल किए। टीम ने प्रतियोगिता में सटीक निशानेबाजी और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया।

अंडर-17 रिकर्व में जतिन ने जीता ब्रॉन्ज

अंडर-17 बालक वर्ग की रिकर्व प्रतिस्पर्धा में जतिन गुलाटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई।

जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, संयुक्त सचिव संदीप कुमार पासवान, शैलेश कुमार, मौसमी साहू और कोच शिवाश्ररे जी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment