हरमिलाप मिशन स्कूल ने बनाई बढ़त

 

 

  • सीबीएसई जोन-बी बालिका शतरंज प्रतियोगिता में 20 स्कूलों की 100 खिलाड़ी शामिल, तीन राउंड के बाद हरमिलाप मिशन स्कूल छह अंकों के साथ शीर्ष पर

 

कानपुर, 21 अगस्त।

श्री राम पब्लिक स्कूल, किदवई नगर में शुक्रवार को केएसएस जोन-बी कक्षा 6 से 8 तक की बालिका शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सीबीएसई जोन-बी के 20 स्कूलों की करीब 100 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पांच राउंड की प्रतियोगिता के पहले दिन तीन राउंड के मुकाबले खेले गए, जिसके बाद हरमिलाप मिशन स्कूल छह अंकों के साथ शीर्ष पर रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा अस्थाना ने स्कूल के प्रबंधक राकेश रस्तोगी और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. रोहित मोहन श्रीवास्तव का स्वागत कर किया। उप प्रधानाचार्य संतोष अवस्थी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने सफेद मोहरों के साथ खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

तीन राउंड के मुकाबलों के बाद हरमिलाप मिशन स्कूल छह अंकों के साथ आगे चल रहा है। माउंट लिट्रा जी स्कूल और डॉ. वीएसईसी एन ब्लॉक पांच-पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं आर्चीज हायर सेकेंडरी, डॉ. वीएसईसी श्याम नगर, यूपी किराना सेवा समिति और श्रीराम एजुकेशन सेंटर पनकी चार-चार अंकों के साथ अगले स्थान पर हैं।

प्रतियोगिता की चीफ ऑर्बिटर रूपा शुक्ला रहीं। उनके साथ सहायक ऑर्बिटर कमल खेमानी, प्रशंसा वर्मा और शिवांशी सोनी ने मुकाबलों का संचालन किया। स्कूल की क्रीड़ा अधीक्षक रिंकी शुक्ला और मनीष गौर भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अंतिम दो राउंड के मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।

 

 

Leave a Comment