कराटे बेल्ट परीक्षा परिणाम घोषित, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

 

 

  • खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, जिला प्रतियोगिता की तैयारी तेज
  • अनुशासन और फिटनेस के आधार पर हुई परीक्षा, विजेताओं को किया गया सम्मानित

 

कानपुर, 4 मई।

आल कानपुर कराटे डू एसोसिएशन के तत्वावधान में देवकी नगर, यशोदा नगर स्थित सुनील मार्शल आर्ट अकैडमी में कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सिहान सुनील श्रीवास्तव ने किया, जिसमें खिलाड़ियों के अनुशासन, बेल्ट पाठ्यक्रम और शारीरिक क्षमता का गहन परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर कोच सिद्धांत श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया। संस्था के वाइस प्रेसिडेंट रॉकी एडविन ने आयुष चौधरी को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र प्रदान किया, वहीं अन्य खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में महासचिव सिहान सुनील श्रीवास्तव, कोच सिद्धांत श्रीवास्तव, राहुल कटिहार, आनंद सक्सेना एवं टीशा श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मई माह में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

उत्तीर्ण खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है—

मनन मिश्रा (ग्रीन बेल्ट), निखिल मिश्रा (ब्लू बेल्ट), वेदांत (येलो बेल्ट), अन्वित (येलो बेल्ट), वैश्नवी (ऑरेंज बेल्ट), स्पर्श यादव (ब्राउन बेल्ट), आर्यमन सिंह (ऑरेंज बेल्ट), आगमन श्रीवास्तव (ऑरेंज बेल्ट), अथर्व अवस्थी (पर्पल बेल्ट), तनुष बाजपेई (ऑरेंज बेल्ट), श्रेयांश पाल (ऑरेंज बेल्ट), विवान शर्मा (पर्पल-2 बेल्ट), श्रेयांश कुमार (ब्राउन बेल्ट), ओममांश यादव (येलो बेल्ट), शिवन्या तिवारी (येलो बेल्ट), आयुष्मान सिंह (येलो बेल्ट) एवं आयुष चौधरी (ब्लैक बेल्ट)।

 

Leave a Comment