कानपुर की विदुषी मिश्रा का यूपी क्रिकेट टीम में चयन

 

  • पिछले एक साल से ए.एस. क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही विदुषी ने केसीए चैलेंजर ट्रॉफी और केसीए लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया

KANPUR, 28 September: डॉ. विमलेश मिश्रा और एक शिक्षिका की बेटी, विदुषी मिश्रा ने क्रिकेट के प्रति अपनी रुचि और मेहनत से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। पिछले एक साल से ए.एस. क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही विदुषी ने केसीए चैलेंजर ट्रॉफी और केसीए लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विदुषी का चयन यूपी क्रिकेट टीम में किया गया है। विदुषी का सपना एक बेहतरीन क्रिकेटर बनने का है, और इस चयन के साथ वह अपने लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुकी हैं।

विदुषी के कोच प्रमोद पाटिल (एन.आई.एस.) ने उनके इस सफर में अहम भूमिका निभाई है। उनके चयन पर सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी के सर्वेश तिवारी, डॉ. अभिषेक बाजपेई, विकास सिंह, उत्कर्ष मौर्य, हिमांशु शुक्ला, सौरभ अग्निहोत्री, श्रांजुल तिवारी, अवनीश शुक्ला, धनंजय यादव और ध्रुव तोमर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Comment