राष्ट्रीय ओपन क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर का दमदार प्रदर्शन, जीते 8 पदक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • अथर्व और तेजस्वी त्रिपाठी ने दिलाया स्वर्णिम गौरव, खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक किए अपने नाम
  • हल्द्वानी में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कानपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने लहराया परचम, खेल जगत में बढ़ाया शहर का मान

 

कानपुर, 1 जून।

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय ओपन क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीतकर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम कर उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में अथर्व और तेजस्वी त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर को गौरवान्वित किया। वहीं ऋषभ, शिवशांत और अद्विका राणा ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक हासिल किए। कांस्य पदक विजेताओं में श्रेष्ठ दीक्षित, आराध्या और वेदांत शामिल रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में कानपुर की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

इस उपलब्धि पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कानपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष बलराम यादव एवं अविनाश चंद्र द्विवेदी, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव प्रयाग सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कोच कपिल दुबे और सतीश कुमार के योगदान की सराहना करते हुए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment