प्रथम अनिल रावत (कप्तान) क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 3 जून से

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • सप्रू स्टेडियम में जूनियर डिवीजन की आठ टीमें दिखाएंगी दमखम, उद्घाटन मुकाबले में फ्रेन्डस यूनियन और प्रिन्स क्लब आमने-सामने

 

कानपुर, 1 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (केसीए) से संबद्ध फ्रेन्डस यूनियन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रथम अनिल रावत (कप्तान) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 जून 2026 से सप्रू स्टेडियम, शुक्लागंज में होगा। प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत जूनियर डिवीजन की आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

आयोजन सचिव अजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में फ्रेन्डस यूनियन, प्रिन्स, किंग्स, सदर्न, ओलम्पिक, यूनिक, वीनस और रोलैण्ड क्लब की टीमें भाग लेंगी। सभी मुकाबले 35 ओवर के प्रारूप में लाल गेंद से खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 3 जून को सुबह 7 बजे से फ्रेन्डस यूनियन क्लब और प्रिन्स क्लब के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कौशल कुमार सिंह होंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का बेहतर मंच उपलब्ध कराना और प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देना है।

Leave a Comment