कानपुर के प्रकाश अवस्थी ने राष्ट्रीय मास्टर तैराकी में जीता एक स्वर्ग और एक रजत पदक

 

  

  • कर्नाटक के मंगलूर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने दो स्वर्ण, चार रजत और 9 कांस्य समेत जीते कुल 15 पदक 

कानपुर। 24 से 26 नवंबर तक कर्नाटक के मंगलूर में आयोजित हुई 19वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में कानपुर के प्रकाश अवस्थी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर शहर को फिर गौरवान्वित होने का अवसर दिया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से कुल 22 तैराकों ने हिस्सा लिया था, जबकि देश भर से इसमें 800 तैराकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने कुल दो स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक समेत कुल 15 पदक जीते।

19वीं बार प्रतियोगिता में उतरे प्रकाश

प्रकाश अवस्थी ने 70-74 वर्ष आयु वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। कानपुर तैराकी संघ के अवैतनिक सचिव प्रकाश अवस्थी 2004 से ही लगातार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में वह 19वीं बार पूल में उतरे और दो पदक यूपी की झोली में डाल दिए। कानपुर से दो अन्य तैराकों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वे दोनों पदक से वंचित रह गए। कानपुर की रंजना अपने आयु वर्ग में चौथे और अमित यादव पांचवें स्थान पर रहे।

कुशीनगर के सत्यप्रकाश ने जीते तीन मेडल 

यूपी टीम की बात करें तो कुशीनगर के सत्यप्रकाश यादव ने 35-39 आयु वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। इलाहाबाद की मोनिका निषाद ने 25-29 वर्ष आयु वर्ग में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। गौतम बुद्धनगर की प्रेरणा चौहान ने 50-54 वर्ष आयु वर्ग में दो कांस्य पदक जीते। इसी तरह अयोध्या के अविनाश ने 25-29 आयु वर्ग में एक रजत और दो कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। गौतमबुद्धनगर के आयुष शर्मा ने 25-29 आयु वर्ग में तीन कांस्य पदक जीते।

Leave a Comment