- “द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकैडमी” के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन
- ISSF पिस्टल, पैरा राइफल और टीम इवेंट में जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
कानपुर/प्रयागराज, 14 अप्रैल।
प्रयागराज स्थित ईगल आई शूटिंग रेंज द्वारा आयोजित ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में कानपुर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। “द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकैडमी” के पांच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया।
ISSF पिस्टल कैटेगरी की व्यक्तिगत स्पर्धा में अविरल निगम ने गोल्ड मेडल, रोहन कुमार ने सिल्वर मेडल और इमरान खान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं टीम इवेंट में भी अविरल निगम, रोहन कुमार और इमरान खान की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।
पैरा स्पर्धा में अपूर्वा कटियार ने पैरा-राइफल इवेंट में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा पिस्टल सब-यूथ टीम कैटेगरी में फैजान खान और मेधांश दीक्षित ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
अकादमी के कोच एवं सेक्रेटरी अमर निगम ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि आगामी प्री-स्टेट प्रतियोगिता, जो अयोध्या में आयोजित होगी, उसमें अकादमी के 17 निशानेबाज हिस्सा लेने जा रहे हैं।