- ग्रीन पार्क में हुआ ट्रायल, 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में होगी राज्य महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता
- ग्रीन पार्क में चयन प्रक्रिया पूरी, 12 खिलाड़ियों को टीम में मिला स्थान
कानपुर, 24 जुलाई।
अयोध्या में 27 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर नगर की महिला टीम का चयन शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के दौरान किया गया।
चयन प्रक्रिया पूनम पाल, सुचिता सिंह एवं अरबिया की देखरेख में संपन्न हुई। ट्रायल के बाद 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई।
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
कानपुर नगर की चयनित टीम में अनन्या कमल, मुस्कान, शिल्पी, दिव्या, नेहा, मोमिना, आर्या, खुशी, श्रेया, इदित्या, अनन्या साहू और जहान्वी को स्थान दिया गया है। चयनित खिलाड़ी अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
चयन प्रक्रिया के दौरान अनुज सिंह, आनंद यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गईं।
महिला हैंडबॉल टीम के चयन की जानकारी श्रीमती साधना मिश्रा ने दी।