20 और 21 अप्रैल को कानपुर मंडल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए होगा पावरलिफ्टिंग टीम का चयन

कानपुर, 12 अप्रैल। उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए पावरलिफ्टिंग टीम का चयन कानपुर मंडल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के माध्यम से किया जाएगा। चैंपियनशिप 20 व 21 अप्रैल को पावरलिफ्टिंग संघ व सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में इस चैंपियनशिप का आयोजन यूनिवर्सिटी के बहुउद्देशीय हाल में किया जाएगा। शारीरिक वजन 19 अप्रैल को शाम 4 बजे से 6 तक निर्धारित भार वर्गों (53 किलो, 59 किलो, 66 किलो और 74 किलो) के अंतर्गत बालक वा बालिका वर्ग में होगा। शेष प्रक्रिया 20 अप्रैल को प्रातः होगी।

Leave a Comment