सीनियर शतरंज चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे 33 खिलाड़ी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • 14 अप्रैल को वैदिक धर्म सभा ‘ गोविंद नगर’ में आयोजित होगी प्रतियोगिता
  • अंडर 17 और अंडर 11 की चयन प्रतियोगिता जे एम डी वर्ल्ड स्कूल में 17 अप्रैल को होगी

कानपुर, 12 अप्रैल। कानपुर चेस एसोशिएशन के तत्वाधान में सीनियर शतरंज चयन प्रतियोगिता में 33 खिलाड़ियों (24 पुरुष एवं 9 महिला) ने अपनी प्रविष्ट सुनिश्चित करा ली है। 14 अप्रैल को यह प्रतियोगिता स्थानीय वैदिक धर्म सभा ‘ गोविंद नगर’ में आयोजित होगी। वहीं 17 वर्ष और 11 वर्ष से कम के बालक एवं बालिकाओं की चयन प्रतियोगिता जे एम डी वर्ल्ड स्कूल, मैनावती मार्ग में 17 अप्रैल को आयोजित होगी। प्रथम ‘चार’ चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन चयनित खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कानपुर चेस एसोशिएशन उनका प्रवेश शुल्क एव किराया भत्ता वहन करेगी। शनिवार को प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि है। शेष जानकारी के लिए चीफ आरबीटर बालगोविंद से 9140663237 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment