चौथा सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 1 दिसंबर से

 

 

 

  • नेशनल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में कानपुर साउथ में होगा चार दिवसीय आयोजन, आठ स्थानीय टीमें लेंगी हिस्सा
  • 4 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, व्हाइट बॉल और कलर ड्रेस में होंगे सभी मैच

 

कानपुर, 22 नवम्बर।

शहर में क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल क्रिकेट क्लब (कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध) के तत्वावधान में चौथे सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2026 तक कानपुर साउथ में खेली जाएगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला 1 दिसंबर को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। इसमें कानपुर की आठ प्रमुख क्रिकेट टीमें प्रतिभाग करेंगी। सभी मुकाबले टी-20 प्रारूप में व्हाइट बॉल और कलर ड्रेस के साथ खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 4 दिसंबर को आयोजित होगा।

स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह यादव की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नेशनल क्रिकेट क्लब के सचिव पी.एस. नेगी ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता के दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Comment