जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन का मेडिकल कैम्प सम्पन्न, युवा खिलाड़ियों की आंखों और दांतों की हुई जांच

 

 

 

  • अंडर-12 क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आयोजित शिविर में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
  • प्रख्यात चिकित्सकों ने बच्चों को आंखों और दांतों की देखभाल के बताए महत्वपूर्ण उपाय

 

कानपुर, 15 मई।

जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को किदवई नगर स्थित कर्मचारी धर्मशाला में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी 180 युवा खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

मेडिकल कैम्प में नगर के प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. फारुख आलम अंसारी ने खिलाड़ियों की आंखों की जांच कर उन्हें आंखों की सुरक्षा और देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं बच्चों के दांतों की जांच डॉ. प्रियंका, डॉ. रिजा फारुख और बच्चों की डॉ रिदिमा तिवारी द्वारा की गई। चिकित्सकों ने खिलाड़ियों को दांतों की स्वच्छता, नियमित देखभाल और खेल के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मेडिकल कैम्प का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर फिटनेस के लिए प्रेरित करना है। उनका कहना था कि खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों का शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना भी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नेता शिवराम सिंह ने सभी चिकित्सकों को संस्था की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक संजय तिवारी, सचिव संजय शुक्ला, आयोजन सचिव अमित मिश्रा, केसीए के अध्यक्ष एस एन सिंह, अवधेश मिश्रा, राहुल सप्रू, अभिषेक तिवारी, विनोद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Comment