जिला तैराकी के बालिका वर्ग में जेएमडी वर्ल्ड की तैराकों ने मारी बाजी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • जेएमडी वर्ल्ड में आयोजित कानपुर जिला तैराकी प्रतियोगिता में एलन खलासी लाइन बना विजेता

 

कानपुर, 15 सितंबर।

जेएमडी वर्ल्ड स्कूल के तरण ताल पर 13 सितम्बर को आयोजित थर्ड जेएमडी वर्ल्ड कानपुर जिला तैराकी प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग आयु वर्गों में विजय हासिल की। बालिका वर्ग में जेएमडी वर्ल्ड और बालकों में एलन खलासी लाइन विजेता बना। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

8 वर्ष आयु वर्ग

बालक वर्ग: एलेन स्कूल रूमा के अनय कुशवाहा प्रथम रहे।

बालिका वर्ग: गौरांशी त्यागी ने बाजी मारी।

11 वर्ष आयु वर्ग

बालक वर्ग: डीपीएस उन्नाव के अनन्य अवस्थी विजेता बने।

बालिका वर्ग: एलेन रूमा की आरजू यादव अव्वल रहीं।

14 वर्ष आयु वर्ग

बालक वर्ग: एलेन खलासी लाइन के आराध्य मिश्रा विजेता बने।

बालिका वर्ग: जेएमडी वर्ल्ड की आद्या गुप्ता ने पहला स्थान पाया।

17 वर्ष आयु वर्ग

बालक वर्ग: एलेन हाउस खलासी लाइन के सूर्यांश केसरवानी प्रथम रहे।

बालिका वर्ग: जेएमडी वर्ल्ड की हृषिधा अवस्थी ने बाजी मारी।

19 वर्ष आयु वर्ग

बालक वर्ग: एलेन हाउस खलासी लाइन के अविराज मिश्रा विजेता बने।

बालिका वर्ग: चिन्तल्स की यशीता श्रीवास्तव प्रथम रहीं।

संघ ने दी जानकारी

जिला तैराकी संघ के सचिव प्रकाश अवस्थी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जानकारी दी और विजेताओं को बधाई दी।

Leave a Comment