कानपुर में 3 मई को इंटर स्कूल डेडलिफ्ट प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

 

 

  • कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की पहल, बालक-बालिका दोनों वर्गों में होंगे मुकाबले

 

कानपुर, 28 अप्रैल।

कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 03 मई 2026 को इंटर स्कूल डेडलिफ्ट प्रतियोगिता (बालक/बालिका) का आयोजन सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्या मंदिर, विष्णुपुरी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सुबह 7 बजे से शुरू होगा पंजीकरण

एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता के दिन प्रातः 7 बजे से स्थल पर ही खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित पत्र और स्कूल आईडी कार्ड अनिवार्य रहेगा। इस दौरान खिलाड़ियों का शारीरिक वजन भी लिया जाएगा, जिसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।

विजेताओं को मिलेंगे पदक, ट्रॉफी और नगद पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पदक दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विजेता विद्यालयों को ओवरऑल प्रथम, द्वितीय और तृतीय चैंपियनशिप ट्रॉफी दी जाएगी, साथ ही स्ट्रांग बॉय और स्ट्रांग गर्ल ट्रॉफी तथा कैश प्राइज मनी भी प्रदान की जाएगी।

नौ और आठ भार वर्गों में होगा मुकाबला

बालक वर्ग में नौ तथा बालिका वर्ग में आठ भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी अनिल कुशवाहा (9336658975) और सौरभ राजपूत (9389882076) से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment