रीजनल शतरंज प्रतियोगिता में 2 राउंड के बाद 143 में 37 खिलाड़ियों ने टॉप पर बनाई जगह

कानपुर। गुरुवार को 52 केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2023 की शतरंज प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ, जिसमें 2 राउंड के खेल के बाद अंडर-14 बालक एवं बालिकाओं में 14 खिलाड़ी, अंडर-17 बालक में 12 और अंडर-19 बालक में 11 खिलाड़ी टॉप पर रहे। प्रतियोगिता में 29 रीजन के बालकों ने भाग लिया जिसमें कुल 143 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 14 वर्ष से कम में 60, 17 वर्ष से कम में 50, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 33 बालकों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। गुरुवार को प्रतियोगिता में दो राउंड का खेल खेला गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता में तीन राउंड खेले जाएंगे व 12 अगस्त 2023 को फाइनल राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज वर्मा जी ने किया। उत्तर प्रदेश चेस एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव ए के रायजदा ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियमों के बारे में जानकारी दी। इस प्रतियोगिता के चीफ फिडे आर्बिटर आनंद सिंह ( लखनऊ) हैं, जबकि सहायक की भूमिका रूपा शुक्ला, विकास निषाद, कमल खेमानी एवं दिलीप श्रीवास्तव ने निभाई। इस अवसर पर स्कूल के कीड़ा अध्यापक अश्विनी शुक्ला मौजूद थे।

इस प्रतियोगिता में दो राउंड के बाद खिलाड़ियों की स्थिति 

14 वर्ष से कम :-
सिद्धार्थ राठौर, अमोल सिंह, सृष्टि सिंह, सत्यम यादव, रितिक सिंह चौहान, तर्पण राय चौधरी, मोहम्मद उमर, प्रतीक अवस्थी, रुद्र शुक्ला, आर्निक मौर्य, दिव्या गिरी, सागर कुमार साहू, लक्ष्य संस्कृतिएन, समृद्धि पांडे।

17 वर्ष से कम बालक :-
आदवय शुक्ला, अनंत सिंह, कार्तिक सिंह चौहान, आयुष सक्सेना, लक्ष्य वर्मा, दीपेश कुमार, ध्रुव कुमार दीक्षित, गौरांवित, आशुतोष त्रिवेदी, केशव चंद्र गुप्ता, आयुष्मान शर्मा, वेंकटेश शुक्ला।

19 वर्ष से कम बालक:-
कौशलेंद्र सिंह, अभिनव सिंह, सर्वजीत सिंह, विदित श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, अमित, अभय शुक्ला, मुकुंद त्रिपाठी, आदर्श राजभर, अंशुमन रस्तोगी, तेजस्व सिंह राठौर। 

Leave a Comment