12वीं का छात्र देवराज आईसीएसई रीजन आर्चरी में साधेगा निशाना

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

11 और 12 सितंबर को होगा प्रतियोगिता का आयोजन 

कानपुर। डॉक्टर ब्रिज किशोरी दुबे मेमोरियल में पढ़ने वाले देव राज दीक्षित आईसीएसई की होने वाली रीजनल चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। यह प्रतियोगिता सितंबर माह के 11 और 12 तारीख में खेली जाएगी। प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने देवराज को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के स्पोर्ट टीचर अवधेश उपाध्याय और निकिता सचान एवं तीरंदाजी कोच दिनेश कुशवाहा ने देवराज दीक्षित के चयनित होने पर खुशी जाहिर की। कानपुर तीरंदाजी संघ के महासचिव वैभव गौड़ ने देवराज को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment