एच०एस० एकेडमी एवं कपिल क्रिकेट एकेडमी विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • प्रथम सुनील कुमार तिवारी स्मारक अण्डर-13 इण्टर क्रिकेट एकेडमी लीग,

 

कानपुर 12 जनवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील कुमार तिवारी स्मारक अण्डर-13 इण्टर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए दो मुकाबलों में एच०एस० एकेडमी एवं कपिल क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की।

पहला मुकाबला (मैदान: कानपुर साउथ-बी)

यशराज एकेडमी की टीम 19 ओवर में 65 रन पर सिमट गई। कृष्णांश यादव ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश कुमार ने 14 रन देकर 4 विकेट, सजल ने 17 रन देकर 4 विकेट तथा अयान श्रीवास्तव ने 6 रन देकर 1 विकेट लिया।

जवाब में एच०एस० एकेडमी ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। विराट ने 22 रन बनाए जबकि चिन्मय गौर 29 रन नाबाद रहे। आभास ने 7 रन देकर 2 विकेट और संदीप पाल ने 24 रन देकर 1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच: सजल

दूसरा मुकाबला (मैदान: कानपुर साउथ-ए)

नगर निगम क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बनाए। आजाद द्विवेदी ने 42, फरहान अजहन ने 27 तथा मो० हसन ने 19 रन का योगदान दिया। रकंद रॉगर ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए।

कपिल क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.3 ओवर में 1 विकेट पर 131 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। प्रिन्स ने 50 रन बनाए जबकि आरव यादव 64 रन नाबाद रहे। आयुग यादव ने 15 रन देकर 1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच: प्रिन्स

उद्घाटन समारोह

मैच से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के०सी०ए० चेयरमैन डा० संजय कपूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस लीग को बच्चों के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी कैम्प में स्थान दिया जाएगा।

मुख्य अतिथि का स्वागत उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने किया। मंच संचालन के०सी०ए० सचिव कौशल कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन के०सी०ए० अध्यक्ष एस०एन० सिंह ने किया।

इस अवसर पर एस०एन० सिंह, कौशल कुमार सिंह, पी०एस० नेगी, सौरभ गुप्ता, सभी टीमों के कोच, खिलाड़ी एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment