26 को रिलीज होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता पर आधारित पहली फिल्म 

 

  • कानपुर से ताल्लुक रखते हैं फिल्म के निर्माता विवेक सिन्हा, पतंगबाजी को पहचान दिलाने का कर रहे प्रयास

कानपुर, 20 अप्रैल। काय पो चे के बाद पतंगबाजी पर आधारित एक फिल्म “गबरू गैंग” जल्द ही दर्शकों को रोमांचित करने वाली है। कानपुर के निर्माता विवेक सिन्हा ने भारतीय खेल पतंगबाजी प्रतियोगिता को एक पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस फिल्म का निर्माण किया है जो 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दिल छू लेने वाली कहानी और रोमांचक पतंगबाजी एक्शन के साथ विवेक सिन्हा और समीर खान की गबरू गैंग दोस्ती और पतंगबाजी की जुगलबंदी में प्रेरित करने वाली कहानी है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शक पतंगबाजी के बारे में कई नई चीजों को जान सकेंगे। यह दुनिया की पहली पतंगबाजी प्रतियोगिता पर आधारित फिल्म है जो  पतंगबाजी प्रतियोगिता को लोकप्रिय बनाने का वादा करती है। फिल्म गबरू गैंग की 26 अप्रैल को रिलीज पर वंदना सिन्हा और भांजी परी और सभी खेल प्रेमियों ने विवेक सिन्हा को अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment