ग्रीन पार्क में 12वीं जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन, युवा खिलाड़ियों ने जीते पदक

 

 

  • एथलेटिक्स कानपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

कानपुर, 24 अक्टूबर।

ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को 12वीं कानपुर जिला वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स कानपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, गति, सहनशक्ति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, शॉट पुट और जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम में देवेश दुबे ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी करमवीर सिंह ने किया। आयोजन के अंत में रणवीर सिंह मलिक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, आयोजकों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में अर्णव ने दो स्वर्ण पदक जीते

अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अर्णव ने स्वर्ण, कार्तिक मिश्रा ने रजत और दिव्यांश अवस्थी ने कांस्य पदक जीता। 600 मीटर दौड़ में अर्णव प्रथम, सृजन द्वितीय और आर्यन यादव तृतीय स्थान पर रहे। स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में आदित्य भदौरिया ने स्वर्ण, कार्तिक मिश्रा ने रजत और शिवेश ने कांस्य पदक हासिल किया।

शॉट पुट में ध्रुव जायसवाल ने स्वर्ण, शिवेश ने रजत और दिव्यांश अवस्थी ने कांस्य पदक जीता। किड्स जैवलिन थ्रो में सृजन यादव प्रथम, कार्तिक मिश्रा द्वितीय और ध्रुव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-14 बालिका वर्ग में वर्तिका और ग्रेसी का शानदार प्रदर्शन

अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में ग्रेसी ने स्वर्ण, वर्तिका वर्मा ने रजत और अंशु सांगवान ने कांस्य पदक जीता। 600 मीटर दौड़ में सोनी प्रथम, अंशी सांगवान द्वितीय और वाणी सेंगर तृतीय रहीं। स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में वाणी सेंगर ने स्वर्ण, ग्रेसी त्रिपाठी ने रजत और सोनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

शॉट पुट में वर्तिका वर्मा ने स्वर्ण, ग्रेसी त्रिपाठी ने रजत और रानी ने कांस्य पदक जीता। किड्स जैवलिन थ्रो में वर्तिका वर्मा प्रथम, आद्रिका सोनकर द्वितीय और अंशी सांगवान तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-16 बालिका वर्ग में काव्या ने दौड़ और शॉट पुट में मारी बाजी

अंडर-16 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में काव्या ने स्वर्ण और साक्षी यादव ने रजत पदक जीता। 600 मीटर दौड़ में काव्या ने स्वर्ण, खुशी ने रजत और नेहा ने कांस्य पदक हासिल किया। लंबी कूद में साक्षी यादव प्रथम, खुशी राजपूत द्वितीय और नेहा यादव तृतीय रहीं।

शॉट पुट में काव्या पटेल ने स्वर्ण, खुशी राजपूत ने रजत और नेहा यादव ने कांस्य पदक जीता। जैवलिन थ्रो में साक्षी यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

अंडर-16 बालक वर्ग में आयुष, मुकेश और यश ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आयुष कुमार ने स्वर्ण, अनुज शर्मा ने रजत और देवादि ने कांस्य पदक जीता। 600 मीटर दौड़ में मुकेश प्रथम, कार्तिक शुक्ला द्वितीय और ईशान गौतम तृतीय रहे। लंबी कूद में देवाड़ी ने स्वर्ण, आयुष कुमार ने रजत और अनुज शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।

शॉट पुट में यश कुमार यादव ने स्वर्ण, अनिरुद्ध यादव ने रजत और अर्जित तिवारी ने कांस्य पदक जीता। जैवलिन थ्रो में यश कुमार यादव प्रथम, आरव मीणा द्वितीय और अनिरुद्ध यादव तृतीय स्थान पर रहे।

आयोजन में खेल जगत के कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

प्रतियोगिता के दौरान अरविंद धोंडियाल, उमेश पटेल, आर.बी. सिंह, लक्ष्मी नारायण, सुनील शर्मा, शशांक, अविचल पाठक, आदित्य यादव और उर्वशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Comment