अम्पायरिंग कार्यशाला में क्रिकेट के नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी

 

 

  • 23 अभ्यर्थियों ने लिया प्रशिक्षण, महिला अम्पायर पूनम गुप्ता भी शामिल

 

कानपुर, 08 अगस्त।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित सात दिवसीय जिला स्तरीय अम्पायरिंग कार्यशाला के दूसरे दिन 23 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें एकमात्र महिला अम्पायर पूनम गुप्ता भी शामिल हैं। कार्यशाला केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, कानपुर में आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक सौरभ श्रीवास्तव एवं काली शंकर बाजपेयी ने प्रतिभागियों को क्रिकेट के नियमों की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण में कीज संबंधी नियमों के साथ-साथ गेंद की नाप, स्टम्प एवं बेल्स के निर्धारित पैरामीटर्स की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने अम्पायरिंग के दौरान नियमों के सही अनुपालन और मैदान पर निर्णय लेने की प्रक्रिया को भी समझाया।

कार्यशाला में सभी प्रशिक्षार्थियों को Laws of Cricket 2026 का नवीनतम संस्करण भी वितरित किया गया, ताकि वे क्रिकेट के अद्यतन नियमों का अध्ययन कर सकें और अम्पायरिंग के दौरान उनका सही तरीके से प्रयोग कर सकें।

यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Leave a Comment