कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन में क्लब स्थानान्तरण प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू

 

 

  • 21 अगस्त तक जमा किए जा सकेंगे ट्रांसफर फॉर्म, चुन्नीगंज कार्यालय से होंगे उपलब्ध

 

कानपुर, 31 जुलाई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (केसीए) के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि खिलाड़ियों के क्लब परिवर्तन (ट्रांसफर) की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 (सोमवार) से प्रारम्भ होगी। इसके लिए ट्रांसफर फॉर्म कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के चुन्नीगंज स्थित कार्यालय से प्रतिदिन प्रातः 11:30 बजे से सायं 7:30 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी निर्धारित प्रपत्र प्राप्त कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अपने आवेदन 21 अगस्त 2026 तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। केसीए ने सभी खिलाड़ियों से समय सीमा का पालन करते हुए समय रहते क्लब स्थानान्तरण की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

 

Leave a Comment