21वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम का चयन

 

 

 

  • 7-8 अगस्त को प्रयागराज में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, जैवलिन डे के लिए भी खिलाड़ी चुने गए
  • अरमापुर स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल, 3 अगस्त तक भेजी जाएगी अंतिम प्रविष्टि

 

कानपुर, 30 जुलाई।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर द्वारा 21वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं जैवलिन डे के लिए जिला टीम का चयन ट्रायल अरमापुर स्थित अरमा रीना स्टेडियम में आयोजित किया गया। चयनित खिलाड़ी 7 एवं 8 अगस्त को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयन ट्रायल के दौरान एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश चौधरी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश सिंह भदौरिया, एग्जीक्यूटिव सदस्य रमेश चंद्र मिश्रा, श्रीमती अल्का पाठक सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। चयन समिति ने विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया।

जैवलिन डे के लिए चयनित खिलाड़ी

अंडर-16 वर्ग

तान्या सैनी

सौर्य वर्धन कपूर

अंडर-18 वर्ग के चयनित खिलाड़ी

कर्तिसा सिंह गहलोत

रुद्र पाल – शॉट पुट एवं डिस्कस

विधित सैनी – डिस्कस

जतिन सोनकर – 100 मीटर

शान पंत – 1000 मीटर

सूरज कटियार – हाई जंप

मानस प्रजापति – 400 मीटर

पीयूष वर्मा – 100 मीटर

कार्तिकेय विश्वकर्मा – लॉन्ग जंप

प्रशांत यादव – शॉट पुट

विवेक राय – शॉट पुट

UID धारकों की ही होगी अंतिम एंट्री

एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चयनित खिलाड़ियों की अंतिम प्रविष्टियां 3 अगस्त तक भेज दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में केवल UID धारक खिलाड़ियों की ही एंट्री स्वीकार की जाएगी। सभी चयनित खिलाड़ियों को समय से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि कानपुर के खिलाड़ी प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment