- केएसएस ओपन बॉयज खो-खो (जोन-बी) में 17 स्कूलों ने दिखाया दम
कानपुर, 28 नवंबर।
पूर्णचंद्र विद्या निकेतन स्कूल में आज केएसएस ओपन बॉयज खो-खो प्रतियोगिता (जोन-बी) का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 17 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चौधरी हर मोहन सिंह, हरमिलाप, पंडित दीन दयाल और द गंगेज वर्ल्ड स्कूल की टीमों ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश उपाध्याय ने किया। उन्होंने बताया कि खो-खो का उद्गम प्राचीन काल में महाभारत के समय खेला जाने वाले खेलों से हुआ है तथा आधुनिक स्वरूप में यह सबसे पहले महाराष्ट्र के जिमखाना मैदान में खेला गया। वर्तमान में यह खेल मैदान से हटकर मैट पर खेले जाने लगा है। इस अवसर पर खेल विभाग के विभागाध्यक्ष विनय पांडे, धीरेन्द्र सिंह, दीप्ति अवस्थी, संदीप निगम, शिवलाल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी मैचों का संचालन कानपुर जिला खो-खो संघ के निर्णायकों द्वारा किया गया।
मैच परिणाम
▪️द गंगेज वर्ल्ड स्कूल ने के.आर. एजुकेशन सेंटर को 01 पॉइंट और एक पारी से हराया
▪️सी.एच.एस. एजुकेशन सेंटर ने दयानंद दीनानाथ एजुकेशन सेंटर को 05 पॉइंट और एक पारी से हराया
▪️पंडित दीन दयाल स्कूल ने सरस्वती विद्या मंदिर को 06 पॉइंट से हराया
▪️श्री राम पब्लिक स्कूल ने फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल को 08 पॉइंट और एक पारी से हराया
▪️आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल ने ऑक्सफोर्ड स्कूल महाराजपुर को 01 पॉइंट से हराया
▪️न्यू किंग्स्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने राम लखन भट्ट स्कूल को 01 पॉइंट से हराया
▪️दून इंटरनेशनल स्कूल ने डीपीएस बर्रा को 10 पॉइंट से हराया
▪️सी.एच.एस. एजुकेशन सेंटर ने सुभाष पब्लिक स्कूल को 15 पॉइंट और एक पारी से हराया
▪️हरमिलाप मिशन स्कूल ने तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल को 13 पॉइंट से हराया
▪️द गंगेज वर्ल्ड स्कूल ने न्यू किंग्स्टन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 08 पॉइंट से हराया
▪️सी.एच.एस. एजुकेशन सेंटर ने आर्चीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 03 पॉइंट और एक पारी से हराया
▪️पंडित दीन दयाल स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को 05 पॉइंट से हराया
▪️हरमिलाप मिशन स्कूल ने श्री राम पब्लिक स्कूल को 01 पॉइंट से हराया
चार टीमें सेमीफाइनल में
➡️ चौधरी हर मोहन सिंह स्कूल (C.H.S.)
➡️ हरमिलाप मिशन स्कूल
➡️ पंडित दीन दयाल स्कूल
➡️ द गंगेज वर्ल्ड स्कूल