कानपुर के गौरव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • एशियन ताइक्वांडो यूनियन ने किया कोर कमेटी व एग्जीक्यूटिव सदस्य के रूप में नामित

 

कानपुर, 28 नवम्बर।
कानपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भारतीय संघ के कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित को एशियन ताइक्वांडो यूनियन (ATU) द्वारा एक विशेष सम्मान से नवाज़ा गया है।

एशियन यूनियन ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, खेल के प्रति समर्पण तथा ताइक्वांडो को नई दिशा देने में अहम योगदान को देखते हुए उन्हें कोर कमेटी (Core Committee) के सदस्य तथा एग्जीक्यूटिव सदस्य (Executive Member) के रूप में शामिल किया है।

उत्तर प्रदेश और भारत का गौरव बढ़ाने वाली उपलब्धि

इस सम्मान ने न सिर्फ कानपुर शहर को, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और भारत को गौरवांवित किया है। खेल जगत में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य में देश के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर और अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत पहचान का मार्ग प्रशस्त करेगी।

खेल जगत में खुशी की लहर—कानपुर में हुआ जश्न

कानपुर के वरिष्ठ खेल अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेल जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ. दीक्षित को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए तुषार साहनी, सतीश कुमार, रोमी सिंह, आकाश शुक्ला, सविता सिंह, पूनम पाल, विक्रांत, अरविंद कुमार, उदय सिंह सहित अनेक खिलाड़ियों और साथियों ने मिठाई वितरण कर हर्षोल्लास मनाया।

खेल विकास में निरंतर योगदान

डॉ. रजत आदित्य दीक्षित द्वारा ताइक्वांडो के प्रसार, खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराने और खेल के स्तर को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मानकों तक पहुंचाने में दिया गया योगदान सराहनीय माना जा रहा है।

 

Leave a Comment