सेंट्रल जोन विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2023: सीएसजेएमयू का विजयी आगाज

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • बुंदेलखंड, शारदा और लखनऊ इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ने भी दर्ज की जीत

कानपुर। 51 विश्वविद्यालयों की भागीदारी के साथ, सेंट्रल जोन विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का शानदार शुभारंभ हुआ। पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए, जिसमे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने माता शाकुंभरी विश्वविद्यालय को हराया। वहीं शुभर्ती विश्वविद्यालय ने राजा एमपीएस विश्वविद्यालय को मात दी। शारदा विश्वविद्यालय ने विक्रम विश्वविद्यालय को शिकस्त दी। राजीव गांधी विश्वविद्यालय को सेज विश्वविद्यालय के खिलाफ वॉकओवर मिला। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने आईएफटीएम विश्वविद्यालय को हराया। लखनऊ इंटीग्रल यूनिवर्सिटी को ए.के.एस. विश्वविद्यालय के खिलाफ वॉकओवर मिला। रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने एमसीबीयू छतरपुर को हराया। सीएसजेएमयू ने जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी भोपाल को मात देकर शानदार आगाज किया।

23 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर सीएसजेएमयू के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक और प्रशासन अधिष्ठाता डॉ सुधांशु पांडेय ने डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन को सफल आयोजन करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Comment