भारत क्लब ने जीता रोमांचक सेमीफाइनल, फाइनल में बनाई जगह

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • स्पार्क क्लब को 15 रनों से हराकर भारत क्लब ने किया खिताबी मुकाबले में प्रवेश

कानपुर, 17 जनवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित 3rd स्वर्गीय धनेश्वरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्पार्क क्लब एवं भारत क्लब के मध्य खेला गया।

मैच में स्पार्क क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत क्लब ने रोहित वर्मा की शानदार 80 रनों की पारी तथा शिवा राजपूत के 67 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्पार्क क्लब की ओर से शेखर सुमन ने तीन विकेट जबकि अंबुज एवं आयुष प्रजापति ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्क क्लब की टीम आयुष प्रजापति के 47 तथा शेखर सुमन के संघर्षपूर्ण 35 रनों के बावजूद 203 रनों पर सिमट गई। भारत क्लब की ओर से मनु सिंह एवं देवेंद्र सिंह ने तीन-तीन विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस प्रकार भारत क्लब ने यह संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबला 15 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच भारत क्लब के मनु सिंह रहे।

यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।

Leave a Comment