बबीता और काव्या की अर्धशतकीय पारियों से केसीए-बी विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • केसीए द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में केसीए-ए को 58 रनों से हराया, बबीता यादव और काव्या बन्दोह रहीं मैच की प्रमुख खिलाड़ी

कानपुर, 24 जनवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कमला क्लब मैदान पर आयोजित महिला मैत्री क्रिकेट मुकाबले में केसीए-बी की टीम ने केसीए-ए को 58 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में बबीता यादव और काव्या बन्दोह की अर्धशतकीय पारियों ने केसीए-बी की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए-बी ने 35 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बबीता यादव ने 51 रन, काव्या बन्दोह ने 50 रन, निशा वर्मा ने 41 रन तथा नेहा वर्मा ने 30 रनों का योगदान दिया। केसीए-ए की ओर से एकता सिंह और सौम्या पाल को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-ए की टीम निर्धारित 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सिमरन भाटी ने नाबाद 50 रन बनाए, जबकि तृप्ति सिंह ने 32 और आयुषी सिंह ने 23 रन जोड़े। केसीए-बी की गेंदबाजी में अर्चना देवी और सोती ठाकुर ने दो-दो विकेट चटकाए।

संक्षिप्त स्कोर:

केसीए-बी : 211/4 (35 ओवर)

केसीए-ए : 153/6 (35 ओवर)

परिणाम: केसीए-बी 58 रनों से विजयी।

Leave a Comment