अमन चौहान के तूफ़ानी अर्धशतक और युवराज की घातक गेंदबाज़ी से के०सी०ए० फाइनल में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

 

  • सेना कप टी-20 टूर्नामेंट में प्रयागराज मंडल 9 विकेट से पराजित, आयुष्मान ने भी झटके 3 विकेट

 

 

 

कानपुर, 10 दिसम्बर।

कुशीनगर में आयोजित सेना कप राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में के०सी०ए० एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज मंडल को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टीम की जीत में अमन चौहान ने 29 गेंदों पर 1 चौका और 7 छक्कों की मदद से 50 रन नाबाद की विस्फोटक पारी खेली। वहीं गेंदबाज़ी में युवराज यादव ने 17 रन पर 4 विकेट और आयुष्मान सिंह ने 28 रन पर 3 विकेट लेकर प्रयागराज की बल्लेबाज़ी को ध्वस्त कर दिया।

संक्षिप्त स्कोर

प्रयागराज मंडल: 99 रन पर ऑल आउट (15.3 ओवर)

मयंक दुबे 51, दीपक यादव 13

युवराज यादव 17/4, आयुष्मान सिंह 28/3

के०सी०ए० एकादश: 1 विकेट पर 100 रन (8.1 ओवर)

ब्रजेन्द्र 29, अमन चौहान 50*

मयंक यादव 13/1

Leave a Comment