ऑल कानपुर कराटे-डू एसोसिएशन का विस्तार, नए पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से नियुक्ति

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • बैठक में आगामी कराटे चैंपियनशिप पर चर्चा, संगठन को मजबूत करने पर जोर

 

कानपुर, 27 अप्रैल।

गत दिवस ऑल कानपुर कराटे-डू एसोसिएशन की अहम बैठक सुनील मार्शल आर्ट अकैडमी, देवकी नगर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कराटे चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।

संगठन विस्तार के साथ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

बैठक के दौरान एसोसिएशन के विस्तार का निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। रॉकी एडविन को उपाध्यक्ष, सुमित कश्यप को संयुक्त मंत्री, अरुण अस्थाना को मीडिया प्रकोष्ठ चेयरमैन तथा प्रो. डॉ. दीपाली निगम को महिला प्रकोष्ठ की चेयरपर्सन बनाया गया।

पदाधिकारियों को दी गई बधाई

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वैश्य, महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, कानूनी सलाहकार मिथुन श्रीवास्तव सहित सदस्य ज्योति, राहुल कटिहार, सिद्धांत श्रीवास्तव और टीशा श्रीवास्तव ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

जिम्मेदारी का निष्पक्ष निर्वहन करने का संकल्प

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का वे पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे तथा कराटे खेल को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment