अक्षय शुक्ला के शतक से यूनिक क्लब की धमाकेदार जीत

 

 

 

कानपुर, 27 अप्रैल 2026।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत शहर के विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण अक्षय शुक्ला का बेहतरीन शतक रहा, जिसने यूनिक क्लब को बड़ी जीत दिलाई।

यूनिक क्लब 151 रनों से विजयी

यूनिक क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवरों में 7 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अक्षय शुक्ला ने शानदार 108 रनों की पारी खेली। शुभम दुबे (36) और सौरभ सिंह (29*) ने भी अच्छा योगदान दिया।

जवाब में स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 28.4 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। अनुग्रह तिवारी ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में आकाश पाठक (3 विकेट) और सौरभ सिंह, अभिषेक यादव, तरुणदीप सिंह (2-2 विकेट) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कानपुर टाइटंस 9 विकेट से विजयी

एवरेस्ट मैदान पर एस०एस० क्लब 18.5 ओवर में 96/8 रन ही बना सका। अखिल यादव ने नाबाद 40 रन बनाए। कानपुर स्पोर्टिंग (टाइटंस) ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 16.4 ओवर में 97/1 रन बना लिए। पारस शर्मा ने नाबाद 53 रन की शानदार पारी खेली।

नवाबगंज एथलेटिक्स 49 रनों से विजयी

राम लखन भट्ट मैदान पर नवाबगंज एथलेटिक्स ने 26 ओवर में 183 रन बनाए। देवांश सिंह चंदेल (61) और अंगद (41) प्रमुख स्कोरर रहे।

जिमखाना की टीम 19.5 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई। आदित्य दुबे (39) और अनुराग पाल (31) ने संघर्ष किया। गेंदबाजी में रेनुवेंद्र (5 विकेट) और विशाल (4 विकेट) ने मैच पलट दिया।चं

जेडी क्लब 27 रनों से विजयी

द्रा मैदान मंघना में जेडी क्लब ने 40 ओवर में 205/5 रन बनाए। अमन राजपूत ने 98 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सिद्धार्थ सेठ ने 42 रन जोड़े।

स्पार्क क्लब 25.3 ओवर में 178 रन पर आउट हो गया। शेखर सुमन (45) और राम ठाकुर (34) ने संघर्ष किया। आदित्य चन्द्र ने 4 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।

इलेवन स्टार 35 रनों से विजयी

गीता देवी मंधना मैदान में इलेवन स्टार ने 38.1 ओवर में 254 रन बनाए। अनुराग गुप्ता (87) और अब्बास अली (40) ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

गांधीग्राम की टीम 28.3 ओवर में 219/8 रन ही बना सकी। निखिल कटियार (72), सैयद अर्श अब्बास (61) और प्रिंस माथुर (46) ने अच्छा खेल दिखाया। गेंदबाजी में साहिल पाल, देवांश दुबे और अमन दुबे ने 2-2 विकेट लिए।

 

Leave a Comment