नवी मुंबई का एक ब्रिज जिसके नीचे मुफ्त मिल रहीं खेल की सुविधाएं

 

ब्रिज के नीचे खेल की सुविधाएं देख आनंद्र महिंद्रा भी हुए प्रभावित

कहा-हर ब्रिज और हर शहर में होनी चाहिएं इसी तरह की सुविधाएं

 

इन दिनों सोशल मीडिया पर नवी मुंबई का एक वीडियो तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक ब्रिज के नीचे स्पोर्ट्स फैसिलिटीज की व्यवस्था की गई है। जहां एक ओर ब्रिज पर गाड़ियों का आवागमन हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर ब्रिज के नीचे बच्चे क्रिकेट, बास्केटबाल और अन्य गेम्स का लुत्फ उठा रहे हैं। इस ब्रिज के नीचे जिला प्रशासन की ओर से पिच, बास्केट कोर्ट समेत कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह वीडियो देखकर महिंद्रा समूह के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा भी काफी प्रभावित नजर आए और खुद को इस वीडियो को शेयर करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने यह तक भी कहा कि हर ब्रिज के नीचे ऐसी सुविधाएं होनी चाहिएं।

http://pic.twitter.com/4GJtKoNpfr

दरअसल, सोशल मीडिया पर धनंजय टेक नाम के एक अकाउंट से 30 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया गया, इस वीडियो में मौजूद शख्स बता रहा है कि वह इस वक्त नवीं मुंबई में एक फ्लाईओवर के नीचे है, जहां कई लोगों को अलग-अलग गेम्स खेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में शख्स कहता है कि, “यह नवी मुंबई में मौजूद एक फ्लाईओवर है, जिसके ऊपर से वाहन निकल रहे हैं और नीचे इसमें आपको कई खेल खेलने की सुविधा मुहैया करवाई गई है, जैसे यहां अभी हम लोग क्रिकेट खेल रहे हैं अगर आपको बॉस्केटबाल और वॉलीबॉल खेलना है तो वह भी अलग कोर्ट पर खेल सकते हैं। सबसे खास बात यह बिल्कुल फ्री है।” इस वीडियो ने अन्य यूज़र्स के साथ-साथ आनंद महिंद्रा का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और उन्होंने लिखा, “परिवर्तनकारी सोच, इसे हर शहर में करना चाहिये.” जानकारी के लिए बता दें वीडियो को ट्विटर पर तकरीबन 5.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो देखने वाला हर शख्स नवी मुंबई में इस पुल के नीचे बने खेलों के कोर्ट को देख उनकी प्रशंसा कर रहा है।

1 thought on “नवी मुंबई का एक ब्रिज जिसके नीचे मुफ्त मिल रहीं खेल की सुविधाएं”

Leave a Comment