जयनारायण विद्या मंदिर समेत कई विद्यालयों में सेलिब्रेट किया गया दद्दा का जन्मदिन

 

  • जयनारायण विद्या मंदिर, ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल और प्रभा सनराइज में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का हुआ आयोजन

कानपुर, 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकास नगर के मारुति सभागार में हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा 6 व सप्तम के भैया बहनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन शारीरिक आचार्य आशुतोष सत्यम झा ने किया एवं प्रमुख रूप से मणिकांत सक्सेना, ओम प्रकाश सिंह, आर्ची गुप्ता, रेनू पांडे, विभा शुक्ला, सुशील शुक्ला, दिव्यम गुप्ता, विशाल यादव उपस्थित रहे। बच्चों को स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के स्वर्णिम सफलताओं के विषय में बताया गया एवं विद्यालय के कानपुर सर्वोदय विद्यालय में स्वर्ण पदक विजेता आशुतोष प्रजापति एवं दिव्यांक पटेल ने अपनी योगासनों के प्रदर्शन के द्वारा सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल श्याम नगर में किया गया खेल सप्ताह का आयोजन
कानपुर, 29 अगस्त। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा भारती के आहवान पर खेल सप्ताह का शुभारंभ ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल श्याम नगर में किया गया। प्रधानाचार्य डॉ राखी सिंह ने मेजर ध्यान चंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खेल गतिविधियों को अनुमति प्रदान करें। किया। इसके बाद बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के बच्चो ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलेगा जिसमे अनेक खेलों आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर संयोजक प्रदीप यादव, कराटे कोच पूनम गुप्ता, ताइक्वांडो कोच नीरज सिंह, खेल शिक्षक खेल सतेंद्र नाथ शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

प्रभा सनराइज में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
कानपुर, 29 अगस्त। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रभा सनराइज एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बीबीपुर बिल्हौर, कानपुर नगर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने तथा खेल शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व तथा जीवन में खेलों की उपयोगिता एवं मेजर ध्यानचंद जी के बारे में बच्चों को अवगत कराया। प्रधानाचार्य मनोज दीक्षित, खेल शिक्षक चंद्रशेखर पाण्डे, शुभम यादव, अनिल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment