फ्रेन्डस स्पोंटिंग, प्रिन्स एवं केजीएससी विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 15 मार्च। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अन्तर्गत शुक्रवार को 3 मैच खेले गए। इनमें फ्रेन्डस स्पोंटिंग, प्रिन्स एवं केजीएससी ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए।

राम लखन भट्ट मैदान में फ्रेन्डस स्पोंटिंग ने कानपुर ग्राण्ड को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया। कानपुर ग्राण्ड ने 31.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। साहिल कटियार ने 30 एवं मो० माज ने 20 रन बनाए। भारत पाण्डे ने 19 पर 3, सन्नी ठाकुर ने 12 पर 2 एवं शिवम यादव ने 20 रन पर 2 विकेट लिए। फ्रेन्डस स्पोंटिंग ने 23.1 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाकर जीत हासिल की। यश अवस्थी ने 34 एवं अक्षत पाण्डे ने 34 रन बनाए। मो० माज ने 25 पर 5 एवं अनुराग ने 23 रन पर 2 विकेट झटके। 

रमईपुर मैदान में प्रिन्स क्लब ने कानपुर स्टारलेट को 29 रनों से मात दी। प्रिन्स क्लब ने 38 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए। करन पाल ने 33, विजय भान ने 33, आशुतोष बाजपेयी ने 32, आदर्श सोनकर ने 22 एवं पंकज कुमार ने नाबाद 41 रन बनाए। मुकेश कुमार ने 37 पर 2 एवं अंशुल टेकचंदानी ने 39 रन पर 2 विकेट चटकाए। कानपुर स्टारलेट 31.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन ही बन सकी। क्रिष तिवारी ने 51, दिविजय सिंह ने 38 एवं श्याम कुमार ने 30 रन बनाए। पंकज कुमार ने 27 पर 3 एवं विनोद नागर ने 15 रन पर 2 विकेट प्राप्त किए। 

कानपुर साउथ-ए मैदान पर के०जी०एस०सी० ने एस० एस० क्लब को 2 विकेट से पटखनी दी। एस० एस० क्लब ने 30 ओवर में सारे विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। आशुतोष गौरव ने 77 एवं साहिल वर्मा ने 21 रन बनाए। शौर्यदीप पाण्डे ने 28 पर 6 एवं मृदुल शर्मा ने 33 रन पर 3 विकेट लिए।के०जी०एस०सी० ने 36.4 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। शुभम पाल ने 18 एवं रोशन सिंह ने नाबाद 75 रन बनाए। प्रान्जल यादव ने 17 पर 2, नीरज पाल ने 22 पर 2 एवं शुभ ने 41 रन पर 2 विकेट हासिल किए। 

Leave a Comment