एनसीसी कैम्प में फायरिंग प्रतियोगिता मे डीडी विद्या निकेतन के ऋषभ विश्वकर्मा ने जीता गोल्ड

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

कानपुर। 6 जुलाई से 15 जुलाई के बीच 3 यूपी एयर एनसीसी सुभाष रोड लाल बंगला कानपुर द्वारा CATC-195 कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में फायरिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे डी डी विद्या निकेतन स्कूल से ऋषभ विश्वकर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पदक जीतने पर खेल खेल प्रशिक्षक व एएनओ सत्येंद्र सिंह यादव, स्कूल प्रधानाचार्य रेनू श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, मोहन तिवारी ने पदक जीतने पर ऋषभ को और एएनओ सत्येंद्र सिंह यादव को बधाई दी।

एनसीसी का ध्येय एकता और अनुशासन है और उसी उदेश्य पर इस कैम्प में कैडेटों को विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें ड्रिल परेड, राइफल की फायरिंग एवं एरोमाडलिंग में ऐरोमाडलों को बनाने तथा उनकी सफल उडान का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। प्राथमिक चिकित्सा सहायता संबंधित जानकारी जैसे कृत्रिम श्वसन कैसे दें एवं प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कार्य योजना के सम्बन्ध में जानकारी मनंजय झा, तालुकदार, कुलदीप, कमल किशोर यादव, नितिन, वक्ताओं द्वारा दी गई।

समूह नृत्य, समूह गीत, समूह कविता, पाठ और देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अर्न्तगत कैडेटों को प्रशिक्षण शिविर में कमान्डिंग आफिसर विंग कमान्डर सुशील कुमार यादव द्वारा टेनर जहाज वायरस 80 के संबंध में प्रयोगात्मक और उड़ान से सम्बधित जानकारी दी जाएगी जिससे अधिक से अधिक एयर फोर्स में अग्निवीर भर्ती हो सकें। साथ ही सामाजिक जीवन से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारी कमान्डिंग आफिसर विंग कमान्डर सुशील कुमार यादव द्वारा दी गई।

2 thoughts on “एनसीसी कैम्प में फायरिंग प्रतियोगिता मे डीडी विद्या निकेतन के ऋषभ विश्वकर्मा ने जीता गोल्ड”

Leave a Comment