यूपीसीए के सत्र 2027-28 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

 

  • 16 नवंबर से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया, केसीए कार्यालय में जमा होंगे आवेदन

 

कानपुर, 17 नवम्बर।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने सत्र 2027-28 के लिए खिलाड़ियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण 16 नवंबर 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं। एसोसिएशन से जुड़े आगामी क्रिकेट सत्र में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित शुल्क के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

### केसीए कार्यालय में जमा होंगे फॉर्म

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सचिव दिनेश कुमार कटियार ने बताया कि खिलाड़ी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद निर्धारित शुल्क सहित आवेदन केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज, कानपुर में जमा कर सकते हैं। इसके लिए कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Leave a Comment