- कानपुर के साउथ क्रिकेट मैदान, किदवई नगर में होंगे मुकाबले
- स्पोर्टिंग यूनियन क्रिकेट क्लब के आयोजन में विभिन्न टीमें लेंगी हिस्सा
कानपुर, 27 अक्टूबर।
कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों को टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध स्पोर्टिंग यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से सत्यवीर गुप्ता स्मारक आमंत्रण टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवंबर 2026 से किया जाएगा। प्रतियोगिता के मुकाबले किदवई नगर स्थित साउथ क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राहुल पाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।