अंडर-13 कैंप में केसीए-ए ने केसीए-बी को 3 विकेट से हराया

 

 

  • कृष्णा यादव के 47 और अमरेंद्र सिंह राना के 43 रन बेकार, अखंड प्रताप सिंह ने झटके चार विकेट

 

कानपुर, 27 अक्टूबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चयनित सर्वश्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों के कैंप के तहत मंगलवार को एचबीटीयू मैदान पर खेले गए मुकाबले में केसीए-ए ने केसीए-बी को तीन विकेट से पराजित किया। केसीए-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में केसीए-ए ने 32.1 ओवर में सात विकेट खोकर 137 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

कृष्णा यादव और अमरेंद्र ने संभाली पारी

केसीए-बी की ओर से कृष्णा यादव ने 47 और अमरेंद्र सिंह राना ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में केसीए-ए के आदित्य श्रीवास्तव ने आठ रन देकर तीन विकेट झटके। अनुपम यादव और कबीर यादव ने भी दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

अखंड प्रताप की घातक गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-ए की ओर से अर्पित रे ने 36, वीर सिंह ने 30 और आर्यन यादव ने 18 रन का योगदान दिया। केसीए-बी की ओर से अखंड प्रताप सिंह ने 21 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि फैज आलम ने 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए। हालांकि, केसीए-ए ने सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment