- बेंगलुरु में 3 से 10 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में कानपुर के मास्टर्स खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन
- कानपुर के 12 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विभिन्न आयु वर्गों में हासिल किए स्थान
कानपुर, 11 अक्टूबर।
कर्नाटक के बेंगलुरु में 3 से 10 अक्टूबर तक आयोजित सेकंड एशियन मास्टर्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा रहे कानपुर के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रकाश अवस्थी ने 70 से 74 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का गौरव बढ़ाया। इसी आयु वर्ग में आरके कमल ने कांस्य पदक हासिल किया।

कानपुर जिला संघ के सचिव प्रकाश अवस्थी ने बताया कि प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। विकास अवस्थी ने 45 से 49 वर्ष आयु वर्ग में पांचवां, जबकि राम कुमार गुप्ता ने 50 से 54 वर्ष आयु वर्ग में छठा स्थान हासिल किया। राजेश कुमार ने 45 से 49 वर्ष, अनुभव मिश्रा ने 35 से 39 वर्ष और आरके कमल ने 70 से 74 वर्ष आयु वर्ग में छठा स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में अमित यादव ने 50 से 54 वर्ष, पंकज जैन ने 55 से 59 वर्ष, विनायक तिवारी और कीर्ति आनंद ने 30 से 34 वर्ष आयु वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया। मोनू निषाद ने 35 से 39 वर्ष आयु वर्ग में दसवां, सौरभ भारद्वाज ने इसी आयु वर्ग में 11वां और सरिता ने 30 से 34 वर्ष आयु वर्ग में 14वां स्थान प्राप्त किया।

कानपुर के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को जिले के मास्टर्स खेल जगत के लिए उत्साहजनक उपलब्धि माना जा रहा है।