- 15 टीमों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, SGFI के लिए 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन
- महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक का रहा दबदबा, ए.के. रायजादा को मिला ‘अनसंग हीरो’ सम्मान
कानपुर, 11 अक्टूबर।
शीलिंग हाउस विद्यालय द्वारा आयोजित CISCE 7वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता-2026 का रविवार, 11 अक्टूबर को भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के 14 वर्ष से कम, 17 वर्ष से कम और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 15 टीमों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री डेविड सिरिल, क्षेत्रीय मुख्य खेल समन्वयक, उत्तर प्रदेश रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वनिता मेहरोत्रा तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अलका माली ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. सुषमा मंडल, श्रीमती रुचि कोहली, श्रीमती शैली धीर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

रॉक बैंड और तिरंगे पर आधारित प्रस्तुति ने बांधा समां
समारोह में विद्यालय के रॉक बैंड की ऊर्जावान प्रस्तुति ने माहौल में उत्साह भर दिया। इसके साथ ही भारतीय तिरंगे की भव्यता एवं राष्ट्रीय गौरव को दर्शाती नृत्य प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण रही।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती वनिता मेहरोत्रा ने अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष श्री ए.के. रायजादा को शतरंज के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया और उन्हें ‘अनसंग हीरो’ सम्मान प्रदान किया।

30 खिलाड़ियों का SGFI के लिए चयन
प्रधानाचार्या श्रीमती वनिता मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ियों को SGFI (School Games Federation of India) में खेलने का अवसर मिलेगा।
14 वर्ष से कम बालक वर्ग में SGFI के लिए आरोहन डे (पश्चिम बंगाल), क्यान केवलकुमार पटेल, प्रनीश्वर, स्पनधन देबनाथ (तमिलनाडु) और एरिक सेनिश (पश्चिम बंगाल) चयनित हुए।
17 वर्ष से कम बालक वर्ग में सोहम रॉय (पश्चिम बंगाल), युवनेश ए. (कर्नाटक), गुहान (कर्नाटक), परमबर्ता सरकार (नॉर्थ ईस्ट) और श्रीहरि एस. (केरल) का चयन हुआ।
19 वर्ष से कम बालक वर्ग में देबांजन सिन्हा (बिहार एवं झारखंड), मेहुल एस.यू. (तमिलनाडु), स्पर्श योगेश बत्रा (महाराष्ट्र), रूद्राशिष सोम (पश्चिम बंगाल) और विक्रान्त कृष्णकुमार (कर्नाटक) SGFI के लिए चयनित हुए।
बालिका वर्ग में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग से महुआ विग्नेश (महाराष्ट्र), लियाह आर. जोसेफ (कर्नाटक), आध्या रंगनाथ (कर्नाटक), आश्वी अग्रवाल (महाराष्ट्र) और बिदूशी मुंशी (बिहार-झारखंड) चयनित हुईं।
17 वर्ष से कम बालिका वर्ग में स्तुति प्रदीप (कर्नाटक), नन्नामू हेमीशा (ए.पी.-तेलंगाना), भूमिका बल (पश्चिम बंगाल), अत्रेई दास (पश्चिम बंगाल) और अस्मिता विश्वास (पश्चिम बंगाल) ने चयन हासिल किया।
वहीं 19 वर्ष से कम बालिका वर्ग में राहिनी दास (पश्चिम बंगाल), रेया बंकर (नॉर्थ वेस्ट), विपासना उपाध्याय (पश्चिम बंगाल), वैष्णवी (नॉर्थ इंडिया) और आर्या श्रीकांत (महाराष्ट्र) चयनित हुईं।
अंडर-14 में पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के 14 वर्ष से कम बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल ने प्रथम, तमिलनाडु ने द्वितीय और कर्नाटक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग के बालिका वर्ग में महाराष्ट्र प्रथम, कर्नाटक द्वितीय और पश्चिम बंगाल तृतीय स्थान पर रहा।
अंडर-17 में महाराष्ट्र और कर्नाटक का दबदबा
17 वर्ष से कम बालक वर्ग में महाराष्ट्र ने प्रथम, केरल ने द्वितीय और कर्नाटक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में कर्नाटक प्रथम, ए.पी.-तेलंगाना द्वितीय और पश्चिम बंगाल तृतीय स्थान पर रहा।
अंडर-19 में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शीर्ष पर
19 वर्ष से कम बालक वर्ग में महाराष्ट्र ने प्रथम, बिहार-झारखंड ने द्वितीय और पश्चिम बंगाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल प्रथम, बिहार-झारखंड द्वितीय और केरल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
CISCE ध्वज उतारकर प्रतियोगिता का औपचारिक समापन
मुख्य अतिथि श्री डेविड सिरिल द्वारा रोटेटर को बंद करने के साथ प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की गई। इसके बाद ‘Beating of the Retreat’ की पारंपरिक धुन के साथ CISCE ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
CISCE 7th National Chess Championship 2026, Sheiling House School, Kanpur, National Chess Championship, Chess Tournament, SGFI, School Games Federation of India, David Cyril, A K Raizada, Under 14 Chess, Under 17 Chess, Under 19 Chess, Chess Players, Chess Competition, Sports News, Kanpur Sports