- गुजरात में 26-27 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व
कानपुर, 19 सितंबर।
उत्तर प्रदेश ताइक्वोंडो कमेटी के तत्वावधान में आयोजित First Uttar Pradesh Taekwondo Virtual Championship का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं वर्गों में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश वर्चुअल ताइक्वोंडो टीम के लिए किया गया है। चयनित महिला एवं पुरुष खिलाड़ी आगामी 26 एवं 27 सितंबर 2026 को गुजरात में आयोजित Virtual National Taekwondo Championship में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश ताइक्वोंडो कमेटी की ओर से चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
समापन समारोह में इंडिया ताइक्वांडो के रजत आदित्य दीक्षित ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में वर्चुअल निर्णायक की भूमिका अभिषेक शुक्ला, विक्रांत अग्निहोत्री एवं नितिन कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता के संचालन में सतीश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन अवसर पर तुषार साहनी ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश ताइक्वोंडो कमेटी द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, आवश्यक मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के अनुरूप तैयारी कराई जाएगी।
विभिन्न वर्गों में इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
अंडर-12 बालक वर्ग: स्वर्ण पदक लव ओझा (आगरा), रजत मेहुल भटेलाय (इटावा) तथा कांस्य अभय चौधरी (कानपुर) और विनायक (इटावा) ने जीता।
अंडर-12 बालिका वर्ग: स्वर्ण नीलम सिंह (इटावा), रजत कनिष्का चौधरी (इटावा) तथा कांस्य प्रियांशी और आस्था गुर्जर (इटावा) ने हासिल किया।
अंडर-14 बालक वर्ग: स्वर्ण प्रियदर्शन सखियां (इटावा), रजत गणतंत्र गोंड (देवरिया) तथा कांस्य प्रखर गुप्ता (आगरा) और अविघ्निघ्न अरुण्या (इटावा) के नाम रहा।
अंडर-14 बालिका वर्ग: स्वर्ण शताक्षी चौधरी (लखनऊ), रजत मायरा श्रीवास्तव (लखनऊ) और कांस्य आराध्या मिश्रा (इटावा) ने जीता।
अंडर-35 पुरुष वर्ग: स्वर्ण आयुष सिंह (इटावा), रजत सक्षम ठाकुर (बांदा) तथा कांस्य अभिनव कुशवाहा और राज शर्मा (इटावा) ने प्राप्त किया।
अंडर-35 महिला वर्ग: स्वर्ण नव्या गुप्ता (आगरा), रजत समीक्षा (इटावा) तथा कांस्य सुवी (इटावा) और वैष्णवी सिंह (लखनऊ) ने जीता।
अंडर-35 मिक्स वर्ग: स्वर्ण आर्यन सक्सेना (कानपुर), रजत रुद्र प्रताप (इटावा) तथा कांस्य अश्विन द्विवेदी (कानपुर) और आयुष सिंह (इटावा) ने हासिल किया।
ओवर-35 पुरुष वर्ग: स्वर्ण बलराम चौधरी (गाजियाबाद) और रजत नीरज सिंह (कानपुर) ने जीता।
ओवर-35 महिला वर्ग: स्वर्ण पदक निधि चौधरी (कानपुर) ने अपने नाम किया।
उत्तर प्रदेश ताइक्वोंडो कमेटी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।