जनपदीय वुशु प्रतियोगिता में हर सहाय बना ओवरऑल चैंपियन

 

 

  • तनिष्का सोनकर, यशी, निधि, रचित, सचिन और अंशु चौरसिया ने जीता स्वर्ण

 

कानपुर, 10 सितंबर।

हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज में 70वीं जनपदीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में माध्यमिक विद्यालयों की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रॉयल ड्रीम वर्ल्ड स्कूल, बिठूर दूसरे और एनएलके जवाहर नगर तीसरे स्थान पर रहा।

आयोजन सचिव नीरज मिश्रा ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग में आंचल कश्यप और तनिष्का सोनकर ने स्वर्ण, शिवांशी वर्मा ने रजत तथा तपस्या कुमारी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग में गौरवी द्विवेदी और यशी ने स्वर्ण, जबकि अग्रता और आराध्या सिंह ने रजत पदक हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में मुजम्मिल और आयुष ने स्वर्ण, आदर्श ने रजत तथा रवि ने कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में कृष्णा, अंशु चौरसिया, रचित गोस्वामी, सचिन और विवान पांडे ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। कुणाल, आदित्य वर्मा, अभय सोनकर और कुशाल श्रीवास्तव ने रजत, जबकि शिवांश, सम्राट वर्मा, समर्थ मौर्य और ऋषभ निषाद ने कांस्य पदक जीते।

प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक प्रतिनिधि राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर अनुराग मिश्रा, सत्य प्रकाश तिवारी, श्वेता गुप्ता, सर्वेश तिवारी, हरि कृष्ण शुक्ला, विजय यादव, नीरज मिश्रा, वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष साहिबे आलम, जिला सचिव मोहम्मद शादाब, पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहित, शैलेंद्र निगम, निर्णायक अविचल पाठक, आकांक्षा जितेंद्र, धनंजय, अंशिका यादव, अंशिका जायसवाल, विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Wushu Competition, District Wushu Championship, School Sports, Under-17, Under-19, Gold Medal, Silver Medal, Bronze Medal, Overall Champion, Kanpur Sports

Leave a Comment