डॉ. राधाकृष्णन को याद कर बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस

 

 

  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिक्षकों का किया सम्मान, शिक्षक की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

 

कानपुर, 5 सितंबर।

हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

शिक्षक छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे

मुख्य वक्ता डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को ठूंसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे।” उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके भविष्य को दिशा देने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

‘बहुत कठिन है एक शिक्षक बनना’ पर रखे विचार

विद्यालय की ओर से सर्वेश तिवारी ने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने ‘बहुत कठिन है एक शिक्षक बनना’ शीर्षक से शिक्षकों के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक-छात्र संबंध और गुरु के महत्व को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन आंशिक मौसिस ने किया। समारोह में प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता, अनूप शुक्ला, ओपी अवस्थी, आशीष सिंह, ब्रजेश अवस्थी, अभिषेक मिश्रा, अल्का द्विवेदी, डॉ. मीरा यादव, नीरज मिश्रा, प्रमोद कुमार, पवन कुमार, प्रतिमा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तनिष्का सोनकर, अनोखी दिवाकर, कीर्ति, नैन्सी, पारुल, गौरी, कुमकुम, हर्ष, अमिताभ, आर्यन, आदित्य, यश, मुस्कान, जतिन, सत्यम और उस्मान सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

 

Leave a Comment