प्रथम सावित्री कप जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 30 अगस्त को

 

 

  • 172 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में होगी एक दिवसीय प्रतियोगिता

 

कानपुर, 29 अगस्त।

शक्ति एकेडमी एवं सरस्वती शिशु मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम सावित्री कप जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त, रविवार को जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर, आजाद नगर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर चेस एसोसिएशन के अंतर्गत किया जा रहा है।

तीन आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता

एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में 11 वर्ष, 14 वर्ष और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ शतरंज के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना है।

172 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

शक्ति एकेडमी के संस्थापक वीरेश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। अब तक 172 प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि करा चुके हैं, जबकि अन्य इच्छुक खिलाड़ी भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता से संबंधित शेष जानकारी एवं पंजीकरण के लिए विकास निषाद एवं वीरेश चतुर्वेदी से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment