अंडर-17 फाइनल में विवान डेव और अथर्व नवारंगे आमने-सामने

 

 

 

  • बालिका वर्ग में दिव्यांशी-अनन्या के बीच खिताबी भिड़ंत, यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले

 

कानपुर, 21 अगस्त।

यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शुक्रवार को अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। शानदार प्रदर्शन के बाद बालक वर्ग के फाइनल में गुजरात के विवान डेव और कर्नाटक के अथर्व नवारंगे, जबकि बालिका वर्ग में दिव्यांशी और अनन्या ने जगह बनाई। फाइनल मुकाबले शाम 6:30 बजे खेले जाएंगे।

विवान ने विश्रुथ को हराया, अथर्व ने की शानदार वापसी

अंडर-17 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गुजरात के विवान डेव ने तमिलनाडु के विश्रुथ रामकृष्णन को 3-1 से हराया। विवान ने 11-7, 10-12, 11-8, 11-7 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक के अथर्व नवारंगे ने महाराष्ट्र के प्रतीक तुलसानी को 3-1 से पराजित किया। पहला गेम 7-11 से गंवाने के बाद अथर्व ने शानदार वापसी करते हुए अगले तीन गेम 11-6, 11-7, 11-8 से जीत लिए। अब खिताबी मुकाबले में विवान और अथर्व आमने-सामने होंगे।

दिव्यांशी ने एकतरफा जीत दर्ज की

अंडर-17 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में दिव्यांशी ने पश्चिम बंगाल की अंकोलिका चक्रवर्ती को 3-0 से शिकस्त दी। दिव्यांशी ने पहला गेम 14-12 से जीतने के बाद 11-8 और 11-4 से अगले दोनों गेम अपने नाम किए।

दूसरे सेमीफाइनल में अनन्या और महाराष्ट्र की नाइशा रेवास्कर के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। पांच गेम तक चले मुकाबले में अनन्या ने 5-11, 16-14, 11-9, 10-12, 11-8 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अब बालिका वर्ग में दिव्यांशी और अनन्या के बीच खिताबी मुकाबला होगा।

डीजी पीएसी आलोक सिंह रहे मुख्य अतिथि

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डीजी पीएसी आलोक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डीआईजी पीएसी अतुल शर्मा, यूपीटीटीए चेयरमैन संजीव पाठक, पीयूष अग्रवाल, संजय टंडन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अगले मुकाबले शनिवार को सुबह 8 बजे से खेले जाएंगे।

Leave a Comment