- स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल की दोनों छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
कानपुर, 19 अगस्त।
आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में आयोजित होने वाली CISCE National Archery Championship 2026 में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल की छात्राएं पार्थवी सिंह और रागिनी सिंह चंदेल अपने तीरंदाजी कौशल का प्रदर्शन करेंगी। दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
देशभर के प्रतिभाशाली तीरंदाज लेंगे हिस्सा
प्रतियोगिता का आयोजन द फ्यूचर किड्स ग्लोबल स्कूल, राजमहेंद्रवरम, आंध्र प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। इसमें देशभर के CISCE Schools के प्रतिभाशाली तीरंदाज प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय मंच पर पार्थवी और रागिनी के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
मेहनत के दम पर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह
पार्थवी सिंह और रागिनी सिंह चंदेल ने अपने शानदार प्रदर्शन और निरंतर अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। दोनों छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ Archery Training में भी लगातार मेहनत कर रही हैं और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता जी ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।
विद्यालय परिवार, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने भी पार्थवी सिंह एवं रागिनी सिंह चंदेल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।